पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएसएम के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

एसडीएसएम के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। एसडीएसएमस्कूल फॉर एक्सीलेंस में गुरुवार को हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, कला और क्राफ्ट पर बनाए गए प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्रों द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत विशेष रूप से देश की सेना द्वारा किए जानेवाले कार्यों पर को दर्शाया गया था। इसमें सेना द्वारा देश की सुरक्षा के साथ ही देश में आनेवाली विपदाओं में किए जानेवाले कार्यों को भी दिखाया गया था। इसमें हर विषय के लिए अलग-अलग शिक्षकों को प्रभारी बनाया गया था, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रोजेक्ट तैयार किया। इसमें सुचिता बासु को आर्ट एंड क्राफ्ट का, पी शशि को हिंदी का, सुनीता सिंह को अंग्रेजी का और पीएल पद्मावती को सामाजिक विज्ञान का प्रभारी बनाया गया था। प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित स्कूल की प्रिंसिपल श्यामली विरदी, वाइस प्रिंसिपल रागिनी सिंह, चेयरमैन दिवाकर सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया।

एसडीएसएम स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन करते छात्र-छात्राएं।