पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजमीन हज का अंतिम जत्था रवाना

आजमीन हज का अंतिम जत्था रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | शहरसे 24 हज यात्रियों का अंतिम जत्था गुरुवार को रवाना हुआ। जिले से अब तक दो खादिमुल हुज्जाज समेत 435 हजयात्री रवाना हो चुके हैं। सरायकेला खरसावां से 37 लोग हजयात्रा पर गए हैं। अंतिम दिन आजमीन हज को विदा करने के लिए मानगो गांधी मैदान में लोग जुटे। सामाजिक संस्था इत्तेहादुल मुस्लेमीन के अध्यक्ष फिरोज खान और महासचिव डॉ शकील अफरोज ने हज यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें जायनमाज, टोपी और मस्बीह भेंट की। मौलाना सगीर फैजी ने दुआ फरमाई, जबकि नात शरीफ मौलाना हाशिम ने पेश की।

मानगो गांधी मैदान में आजमीन हज के साथ सामूहिक दुआ करते लोग।