सरकार की नीति का विरोध
सरकारद्वारा प्रस्तावित लोकल एरिया स्माल प्राइवेट बैंक एवं पेमेंट बैंक के विरोध में गुरुवार को ऑल इंडिया बैंक इंप्लाई एसोसिएशन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के महासचिव सुजीत घोष उप महासचिव हीरा अरकने ने कहा कि स्माल प्राइवेट बैंक कंपनी एक्ट 2013 के अधीन खोलने जाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए मात्र 100 करोड़ की पूंजी चाहिए। पेमेंट बैंक भी कंपनी एक्ट के तहत खोले जा सकेंगे। इसे कोई भी व्यक्ति, व्यवसायी, नन फाइनेंस बैंकिंग कंपनियां, माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन प्रारंभ कर सकता है। इस तरह के बैंकों की बहुतायत हो जाएगी और लोगों की गाढ़ी मेहनत की कमाई के डूबने के आसार बढ़ जाएंगे। इसलिए बैंक के कर्मचारी अधिकारी सरकार के इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करते हैं। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में एसोसिएशन के अधिकारियों के अलावा बैंक के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
येहंै मांगें : स्मालप्राइवेट बैंक एवं पेमेंट बैंक के स्थापना का प्रस्ताव वापस लिया जाए इसके लिए लाइसेंस दिया जाए, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का वृहत विस्तार ग्रामीण क्षेत्र में किया जाए, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को और अधिक मजबूत किया जाए।
बैंक ऑफ इंडिया की बिष्टुपुर शाखा के बाहर प्रदर्शन करते अधिकारी कर्मचारी।