देर से जारी होगा पार्ट वन का रिजल्ट
जमशेदपुर। स्नातकपार्ट वन (2013-16) की परीक्षा का रिजल्ट आने में देर हो सकती है। अभी तक जांच के लिए वीक्षकों को कॉपी नहीं दी गईं हैं। कोल्हान यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ जीपी सिंह ने कहा कि दशहरा की छुट्टी के पूर्व ही कॉपी बांटी जानी थी, लेकिन ज्यादातर शिक्षकों के छुट्टी पर चले जाने और निर्धारित समय से पहले यूनिवर्सिटी बंद होने से यह समस्या हुई है। परीक्षा विभाग ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक पार्ट वन का रिजल्ट जारी करने की योजना थी, लेकिन अब तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। इस बार कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) ने सभी स्नातक प्रतिष्ठा के पेपरों को दूसरे यूनिवर्सिटी में जांच के लिए भेजा है। दूसरी ओर सबसीडियरी पेपर की जांच केयू में ही हो रही है।