प्रशासन पहल करे, तो बंदी वापस : झाविमो
जमशेदपुर | अगरजिला प्रशासन पहल करे और आश्वस्त करे कि झाविमो के फ्लाई ओवर बनाने की मांग पर त्वरित कार्रवाई होगी, तो पार्टी 20 सितंबर को जमशेदपुर बंद के निर्णय को वापस ले लेगी। यह बात मंगलवार को झाविमो के जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने साकची सरकार बिल्डिंग में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कुछ अधिकारियों ने मैसेज किया है। इससे पूर्व भी पार्टी द्वारा डीसी ऑफिस के घेराव के दौरान डीसी ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। दोनों विधायक भी इस विषय पर चुप्पी साधे हैं। बबुआ सिंह ने कहा कि जनसहयोग की भावना से बंदी में सहयोग के लिए पार्टी की ओर से सभी विधायक और सांसद को भी पत्र देकर उनसे सहयोग की अपील की जाएगी। मौके पर धर्मेंद्र प्रसाद, सुधीर महतो, नीतेश मित्तल, दिलीप प्रेम, अजीत सिंह मौजूद थे।