- Hindi News
- साकची बाजार में मां दुर्गा की झांकी होगी खास
साकची बाजार में मां दुर्गा की झांकी होगी खास
साकचीबाजार, श्री बाल मंदिर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष काल्पनिक पंडाल का प्रारूप बनाया जा रहा है। कमेटी के सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया कि पंडाल में मां दुर्गा के साथ भगवान शिव के परिवार के विभिन्न रूपों को दर्शाया जाएगा। पंडाल में लाइट के माध्यम से अनेक झांकियां देखने को मिलेगी। कोलकाता के कलाकारों द्वारा जीवंत झांकियों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पंडाल निर्माण से लेकर पूजा के आयोजन पर करीब दो लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पंडाल की ऊंचाई 20 फीट होगी। कोलकाता के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंडाल एक नजर में
कमेटी: श्रीबाल मंदिर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी
स्थान: साकचीबाजार
स्थापना: 1976
कुललागत : 2लाख रुपए
पंडाल: काल्पनिकपूजा पंडाल
पूजा कमेटी
अध्यक्ष: निर्मल अग्रवाल
सचिव : सुमन अग्रवाल
कोषाध्यक्ष : ओमप्रकाश अग्रवाल
सदस्य : बजरंग अग्रवाल, सनी संघी, अमित अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, गुड्डू पंडित आदि।
मुख्य आकर्षण
इसबार आकर्षक विद्युत सज्जा और पूजा पंडाल के साथ-साथ लोगों को लाइट के माध्यम से मां दुर्गा शिव परिवार की लीला दिखाई जाएगी। यह आकर्षण का केंद्र होगा।
^पंडाल के अंदर और बाहर भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश की भव्य झांकी बनाई जाएगी। वहीं मां दुर्गा की पूजा कोलकाता के पुरोहितों द्वारा किया जाएगा। ^ सुमनअग्रवाल, श्रीबाल मंदिर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, साकची बाजार