250 स्थायी कर्मचारियों की सूची लगी
जमशेदपुर | टाटामोटर्स प्रबंधन ने मंगलवार की देर शाम हाल ही में स्थायी किए गए 250 कर्मचारियों की सूची लेबर ब्यूरो पर लगा दी। सूची में नाम देखने के लिए देर शाम तक कर्मचारियों की भीड़ यहां लगी रही। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने आर्थिक सुस्ती के बावजूद टेल्को वर्कर्स यूनियन के साथ हुए समझौते में 250 कर्मचारियों को स्थायीकरण का तोहफा दिया था। इस सूची में 170 अनस्किल्ड पूल के कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही अनस्किल्ड कर्मचारियों का बैकलॉग खत्म हो गया। कर्मचारियों की मेडिकल जांच 24 सितंबर से शुरू होगी। मेडिकल में सफल रहने वाले कर्मचारी अक्टूबर से कंपनी के स्थायी पूल में शामिल हो जाएंगे।