पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाशिंग लाइन के मजूदरों का प्रदर्शन

वाशिंग लाइन के मजूदरों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटानगरके वाशिंग लाइन में ट्रेनों की साफ सफाई करने वाले जीएस एंड टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मजदूरों ने मंगलवार को लोको स्थित कोचिंग डीपो कार्यालय के समक्ष ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कोचिंग डीपो पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनलोगों की मांग है कि दुर्गा पूजा में मजदूरों को बोनस राशि काफी कम दी जाती है। इसे बढ़ाया जाए। इस संबंध में कंपनी के मैनेजर विमल दास ने कहा कि बोनस राशि को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही बोनस का भुगतान किया जाएगा। मौके पर बी माधव राव, अदीर साहू, पी नवीन, अनिल आदि मौजूद थे।