साकची : महिला से चेन की छिनतई
जमशेदपुर | साकचीआम बागान के पास मंगलवार की शाम बदमाश ने स्थानीय निवासी विकास कुमार की प|ी के गले से चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। विकास कुमार ने मामले की जानकारी साकची थाना को दी। जानकारी मलने पर साकची थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। विकास कुमार की प|ी ने पुलिस को बताया कि वह घर के गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान युवक पहुंचा और राहुल का पता पूछा। उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। इस बीच युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस के अनुसार विकास कुमार ने लिखित शिकायत नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।