- Hindi News
- जमशेदपुर | मुंहसे लेकर शरीर के विभिन्न अंगों में नस
जमशेदपुर | मुंहसे लेकर शरीर के विभिन्न अंगों में नस
जमशेदपुर | मुंहसे लेकर शरीर के विभिन्न अंगों में नस की विकृति से होने वाले रोगों का होम्योपैथी में कारगर इलाज होता है। एलोपैथिक पद्धति में नस से संबंधित ज्यादातर मामलों में सर्जरी की जरूरत होती है, लेकिन होम्योपैथी में नियमित दवा से ही उपचार किया जा सकता है। यह जानकारी मंगलवार को कोलकाता से आई डॉ तनुश्री चटर्जी ने दी। वे डॉ एसपी फाउंडेशन की ओर से सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑडिटोरियम में आयोजित मेडिकल कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन साइंटिफिक सेशन का आयोजन हुआ, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से आए डॉक्टरों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी। हाजीपुर से आए डॉ जी. भोक्ता ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है। इसमें दवा का किसी मरीज पर कोई रिएक्शन नहीं होता, क्योंकि ये प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए जाते हैं। आंध्र प्रदेश से आए डॉ शेषावतारम ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का तेजी से प्रसार हो रहा है। कार्यक्रम को डॉ दीपक कुमार, नेपाल के डॉ गुलाब चंद पंडित, डॉ एसके बनर्जी ने भी संबोधित किया।
होम्योपैथी में सभी रोगों का कारगर इलाज : तनुश्री