गोलमुरी क्लब में रोटो केयर का आयोजन
जमशेदपुर | टाटापावर की ओर से मंगलवार को गोलमुरी क्लब में रोटो केयर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी उपकरणों के रखरखाव और उसकी मरम्मत के बारे में बताया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के अशोक कुमार ने कहा कि हमारे इंजीनियरों के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण है कि किसी उपकरण को चालू रखने के लिए उस पर आने वाली लागत को कम रखा जाए। इस कार्यशाला का मकसद कर्मचारियों को पंखों, पंपों, रोटरी एयर प्री हीटर आदि के मरम्मत के बारे में जानकारी देना था।