पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिपार्टमेंट में होगी प्रतिमा स्थापित, सेक्शन में नहीं

डिपार्टमेंट में होगी प्रतिमा स्थापित, सेक्शन में नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनियन की दखल के बाद अंदर गई प्रतिमाएं : टाटास्टील के भीतर प्रत्येक डिपार्टमेंट में विश्वकर्मा पूजा के लिए गाड़ी पर प्रतिमा ले जाई जाती है। सेक्शन में प्रतिमा की स्थापना कर पूजा करने पर रोक है। कंपनी के सिक्युरिटी विभाग ने सर्कुलर को सही तरीके से नहीं समझा। नतीजतन, सोमवार और मंगलवार को कंपनी गेट पर प्रतिमा को ले जाने से रोका गया। कर्मचारियों ने पीएन सिंह को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने सिक्युरिटी विभाग के शीर्ष अफसरों से बातचीत की। इसके बाद प्रतिमाएं भीतर गईं। पीएन सिंह का डिपार्टमेंट एलडी वन है। वहां पिछले साल से ग्लोबल पूजा शुरू की गई है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह समेत सभी पदाधिकारियों को सभी विभागों से विश्वकर्मा पूजा में आने के लिए आमंत्रण दिया गया है।