- Hindi News
- कश्मीर के पुनर्निर्माण में सहयोग करेगा जुस्को
कश्मीर के पुनर्निर्माण में सहयोग करेगा जुस्को
बैठक करते जुस्को के एमडी आशीष माथुर अन्य।
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर
जम्मूकश्मीर के पुनर्निर्माण में शहरवासियों की भागीदारी के लिए जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने पहल की है। आशीष माथुर ने जमशेदपुर सिटीजन फोरम के सदस्यों को मंगलवार को कंपनी के बोर्ड रूम में आमंत्रित किया। फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव की मौजूदगी में सारे लोगों को उन्होंने अपनी भावना से अवगत कराया।
माथुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। वहां के लोग बड़ी आपदा से जूझ रहे हैं। बाढ़ का पानी उतर रहा है। सरकार और सेना राहत कार्य कर रही है। हमें पुनर्निर्माण में कुछ कुछ सहयोग करना चाहिए। फोरम में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे हरिवल्लभ सिंह आरसी, मंसूर अली, बीएन दीक्षित, शिवपूजन सिंह, प्रभाकर सिंह, उमेश कांवटिया, नंदू अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने कहा कि हमें राहत सामग्री के बजाय नकद राशि जम्मू कश्मीर के पुनर्निर्माण के निमित्त भेजनी चाहिए। यदि टाटा रिलीफ कमेटी के जरिए यह काम हो, तो अति उत्तम होगा। टाटा रिलीफ कमेटी किसी कारणवश नागरिकों द्वारा इकट्ठा की गई सहयोग राशि से पुनर्निर्माण का काम करने में असमर्थता बरतती है, तो सारी राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी।
^जम्मूकश्मीर में रहने वाले हमारे भाई-बहन मुसीबत में हैं। जुस्को की कार्यपद्धति जन भागीदारी पर आधारित है। जमशेदपुर के नागरिकों के साथ मिलकर हम जम्मू कश्मीर के पुनर्निर्माण के लिए राशि इकट्ठा करेंगे।” आशीषमाथुर, एमडी,जुस्को