पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोको स्टॉफ हत्याकांड : तीन हिरासत में

लोको स्टॉफ हत्याकांड : तीन हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुगसलाईमकदम के पास टाटा स्टील के लोको स्टाफ सत्यदेव यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती और जुगसलाई इस्लामनगर में छापामारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। इधर, हत्याकांड में मालगाड़ी के चालक भीम महतो के बयान पर जुगसलाई थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना के वक्त मकदम में काम कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ की है। मजदूरों ने हत्यारे का हुलिया पुलिस को बताया है। पुलिस उसके आधार पर छापामारी कर रही है। दूसरी ओर, मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजन को सत्यदेव यादव का शव सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर शाम मकदम के पास दो बदमाशों ने बारीडीह निवासी सत्यदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।