पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होना चाहिए : महासचिव

मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होना चाहिए : महासचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | योगेंद्रसाव के इस्तीफा के बाद झामुमो मंत्रिमंडल के विस्तार का पक्षधर नहीं है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि एक माह में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। अब मंत्रिमंडल के विस्तार की जरूरत नहीं है। पार्टी ने अपनी भावना से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया है। वैसे, मंत्रिमंडल का गठन सीएम का विशेषाधिकार है। मालूम हो कि योगेंद्र साव के इस्तीफा के बाद जमशेदपुर पश्चिम के कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता को कैबिनेट मंत्री बनाने की संभावना जताई जा रही है। वजह यह है कि योगेंद्र साव वैश्य हैं और बन्ना गुप्ता भी। झामुमो के घर वापसी अभियान के सिलसिले में मंगलवार को सुप्रियो भट्टाचार्या जमशेदपुर आए थे। सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि लंबे समय से खरसावां में झामुमो चुनाव नहीं लड़ा है। इस बार खरसावां में दमदार तरीके से चुनाव लड़ेंगे।