पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा खिलाकर यात्री को लूटा

नशा खिलाकर यात्री को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटानगररेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर मंगलवार को बक्सर निवासी प्रकाश सिंह बेहोशी की हालत में मिले। रेल पुलिस संभावना जता रही है कि उसे नशाखुरानी गिरोह ने शिकार बनाया होगा। युवक का मोबाइल पर फोन आने से घरवालों से बात हुई, तो युवक की शिनाख्त की गई। युवक को रेलवे अस्पताल और फिर एमजीएम रेफर कर दिया गया। उसके परिवार वाले बुधवार की सुबह टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे। आदित्यपुर सरिता टॉकीज के पास रहने वाले युवक के चाचा सुग्रीव सिंह सूचना मिलने पर थाना पहुंचे।