पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिथिलासांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर का स्थापना दिवस मंगलवार को विद्यापति परिसर, गोलमुरी में मनाया गया। समारोह में उपस्थित परिषद के पदाधिकारियों ने महाकवि विद्यापति की तसवीर पर फूलमाला चढ़कर दीप जलाकर समारोह का उदघाटन किया। समारोह की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने की।

इस दौरान पूर्व अध्यक्षों, महासचिवों और आजीवन सदस्यों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इसमें इंद्रनाथ मिश्रा, केके झा, अशोक अविचल, एमसी मधुकर, ललन चौधरी, कृष्णचंद्र मिश्रा, गिरिशचंद्र मिश्रा, नीलांबर चौधरी, अरुण कुमार झा, राजेंद्र झा, लक्ष्मण झा, सिंधेश्वर प्रसाद आदि शामिल हैं। समारोह में मैथिली गायक पंकज झा, नीलांबर चौधरी, श्रीशंकर डैजी ठाकुर ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर झा, अशोक अविचल, सुजीत कुमार झा, अमर कुमार झा, विलास झा, कैलाश झा, अशोक मिश्रा, डॉ विनय कुमार मिश्रा, परमानंद झा, सुरेश कुमार झा आदि ने योगदान दिया।

स्थापना दिवस समारोह में उपस्थीत समाज के लोग।