पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुकूल चंद्र का जन्म दिवस मना

अनुकूल चंद्र का जन्म दिवस मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूकाशीडीह में मंगलवार को ठाकुर अनुकूल चंद्र का 127वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रात:काल से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें प्रात: चार बजे उषा कीर्तन, पांच बजे प्रात:कालीन समवेत प्रार्थना, सुबह सात बजे शंख ध्वनि से जन्म की लग्न घोषणा, आठ बजे प्रसाद वितरण, स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन और सुबह दस बजे धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें ठाकुर अनुकूल चंद्र की जीवनी पर मोहन लाल अग्रवाल ने प्रकाश डाला।

>>पांच हजार श्रद्धालु ने किया भोग ग्रहण : दोपहर12.30 बजे आनंद बाजार का आयोजन किया गया, जिसमें पांच हजार श्रद्धालु ने भोग ग्रहण किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें मंजू देवी, संगीता देवी, साधना देवी सेन मां ने परिवार और समाज के गठन पर नारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। संध्या 5.46 बजे संध्याकालीन प्रार्थना हुई। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद साव, नवीन कुमार मन्ना, इंदुनंदन चंदा, अनिल महतो आदि ने योगदान दिया।

न्यू काशीडीह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि श्रद्धालु।