पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्रतियों ने की पुत्र की लंबी उम्र की कामना

व्रतियों ने की पुत्र की लंबी उम्र की कामना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुत्रकी लंबी उम्र सुखमय जीवन के लिए मंगलवार को महिलाओं ने जिउतिया मनाया। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और नदी में स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की। स्नान के लिए मंगलवार की शाम को सुवर्णरेखा खरकई नदी के विभिन्न घाटों पर व्रतियों की भीड़ लगी रही। वहीं, स्नान करने के बाद महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचीं। मंदिरों में पुरोहित से पौराणिक कथाएं सुनने के बाद व्रतियों ने जिउतिया पहना। व्रत का समापन बुधवार को पारण के साथ होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश कुमार उपाध्याय शास्त्री ने बताया कि बुधवार को दिनभर पारण किया जा सकता है।

गोलमुरी शिव मंदिर में जिउतिया की कथा सुनतीं महिलाएं।

>>पारण की विधि : बुधवारको सूर्योदय के पश्चात व्रती महिलाएं पूजा करने के बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे पोई साग, रोटी, कूसी केराव, पकौड़ी आदि बनाएं। इसके बाद झींगे के पत्ते पर भोजन का पहला हिस्सा चील सियारिन को छत पर दें। फिर पूरे परिवार के साथ भोजन करें।