मेला में लोगों ने की जमकर खरीदारी
जमशेदपुर। मारवाड़ीमहिला मंच द्वारा तुलसी भवन, बिष्टुपुर में आयोजित व्यापार मेला \\\'कंज्यूमेक्स-2014\\\' का मंगलवार को समापन हो गया। मेले में अंतिम दिन खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। एसएसपी एवी होमकर की प|ी प्रीति होमकर भी मेला देखने पहुंचीं। उन्होंने खरीदारी भी की। प्रीति होमकर ने कहा कि मेला में सभी चीजें अच्छी हैं। यह मेला हर वर्ग की महिलाओं के लिए है। एक ही छत के नीचे काफी कुछ खरीदा जा सकता है। वहीं, मेला के अंतिम दिन सभी स्टॉल पर 20 से 25 फीसदी की छूट दी गई, जिसका महिलाओं ने लाभ उठाया। मेला में जमशेदपुर के अलावा कोलकाता, मुसाबनी, चाईबासा, झारसुगुड़ा, घाटशिला, पुरुलिया, मुजफ्फरपुर, रांची, धनबाद चक्रधरपुर की महिलाओं ने 75 स्टॉल लगाए थे। समापन समारोह में प्रभा पाडिया, विभा दुदानी, वीणा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, लता अग्रवाल, ममता मुरारका, वीणा खिरवाल आदि उपस्थित थीं।