कोक के जॉब फेयर में 10 स्टूडेंट लॉक
जमशेदपुर। कॉलेजअॉफ कंप्यूटर एजुकेशन (कोक) साकची में मंगलवार को जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्मानंद मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, टाटा बीएस सिस्टम और वी मार्ट रिटेल लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां शामिल हुईं। फेयर में कोक के बीसीए, बीसीए(आाईटी), बीबीए, एमबीए और एमसीए के विद्यार्थी शामिल हुए। संस्थान के निदेशक चांद सुल्ताना ने बताया कि कोक में बेहतर गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाती है। फेयर में बेहतर पैकेज पर कोक के 10 विद्यार्थियों को लॉक किया गया है। इसके अलावा अनुप्रिया को कोल्हान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में व्याख्याता के रूप में चयन किया है। चयनित छात्रों में मेघा खोसला, काकोल प्रमाणिक, सुब्रत कुमार, आदर्श राज, इंद्राणी चौधरी, प्रियंका अताउल्लाह, तलनी प्रिया और श्यामल शामिल हैं।