स्कूल में लिटरेसी क्लब की स्थापना
जमशेदपुर। जिलाविधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंगलवार को राष्ट्रपिता गांधी मध्य विद्यालय, मानगो में लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की गई। इसका उदघाटन प्राधिकार के सचिव सह सीनियर जज राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों को 11 मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताया। साथ ही इसके क्रियान्वयन की बात कही। राजेश कुमार ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे अपने मौलिक अधिकारों को जानें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, बाल श्रम शिक्षा का अधिकार के बारे में भी बताया गया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।