पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी सरल भाषा : डॉ. शुक्ला

हिंदी सरल भाषा : डॉ. शुक्ला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएमएसहाई स्कूल, खूंटाडीह में मंगलवार को वार्षिक हिंदी एलोकेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल की विभिन्न कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल डॉ परिणिता शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। डॉ शुक्ला ने कहा कि हिंदी एक सरल सहज भाषा है, जिसे आसानी से पढ़ा बोला जा सकता है। यह अपने अंदर सभी भाषाओं को समाहित कर लेती है। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

आरएमएस हाई स्कूल, खूंटाडीह में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा उपस्थित लोग।

लोयोला बीएड कॉलेज में कविता पाठ

जमशेदपुर। लोयोलाबीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन में लिटरेरी क्लब की ओर से मंगलवार को हिंदी कविता पाठ का आयोजन किया गया। डॉ. विजय शर्मा के नेतृत्व में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पाठ में कॉलेज के 30 छात्रों ने भाग लिया। इसमें छात्रों द्वारा एकल और सामूहिक कविता पाठ के साथ-साथ हिंदी साहित्य पर आधारित नृत्य नाटिका की भी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह और शिपिका टोप्पो ने किया। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल एग्नैसियस टोपनो और क्लब की सचिव सोनल मिश्रा ने छात्रों को हिंदी का महत्व बताया। उन्होंने भविष्य में हिंदी के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र के लिए कॅरियर आप्शन की भी जानकारी दी। क्लब की अध्यक्ष अनुष्का दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कदमा : बच्चाें ने जाना हिंदी का महत्व

जमशेदपुर। केरलापब्लिक स्कूल (केपीएस), कदमा में मंगलवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए प्रार्थना सभा हुई, जिसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए। इस दौरान शिक्षिका भारती ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, शशांक ने हास्य व्यंग्य के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया। शिक्षिका कंचन झा ने हिंदी कविता के माध्यम से जीवन के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया।