पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। युवाएकता मंच की ओर से मंगलवार को बाबूडीह छठ

जमशेदपुर। युवाएकता मंच की ओर से मंगलवार को बाबूडीह छठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। युवाएकता मंच की ओर से मंगलवार को बाबूडीह छठ घाट स्थित शिव मंदिर में मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रघुवर दास सम्मानित अतिथि के रूप में सांसद विद्युतवरण महतो उपस्थित थे। जागरण की शुरुआत वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। पावन ज्योति के समक्ष कृष्णा एंड टीम के कलाकारों ने रातभर मां का गुणगान किया। इस मौके पर कलाकारों ने भगवान शंकर मां दुर्गा की स्तुति कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मां के दरबार में सैकड़ों भक्तों ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। जागरण के पूर्व युवा एकता मंच की महिला विंग का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष मंजू देवी, महामंत्री नीलू कोषाध्यक्ष शोभा शर्मा को बनाया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मानिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथिलेश यादव, भोला साहु, मुन्ना साहु, संतोष साव, सोनू सिंह सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।

मां भगवती के जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु