धूम्रपान नहीं करने का दिया संदेश
जमशेदपुर। दयानंदपब्लिक स्कूल, साकची में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। इसकी शुरुआत रैली के साथ हुई, जिसे प्रिंसिपल स्वर्णा मिश्रा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल परिसर से निकलकर साकची के विभिन्न इलाकों से होते हुए पुन: स्कूल पहुंची। इसमें काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। इसके बाद टॉकशोक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मनोज साहु उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को भी कई कार्यक्रम होंगे।