पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआईडब्ल्यूसी कर्मियों को 19 हजार तक बोनस

एआईडब्ल्यूसी कर्मियों को 19 हजार तक बोनस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीएसपीडीएल कर्मियों को 18% बोनस

टाटास्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) ने कर्मचारियों को 18 फीसदी बोनस देने की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच गुरुवार को बोनस समझौता हुआ। समझौता के अनुसार, कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम 45,986 रुपए और न्यूनतम 23,187 रुपए मिलेंगे। बोनस की राशि 22 सितंबर से पहले कर्मचारियों के बैंक खाता में जमा करा दी जाएगी। समझौता पर कंपनी के सेफ्टी एचआरएम के सीनियर जीएम पीके साहु, सीनियर जीएम (जमशेदपुर) डी समदर, डिवीजनल मैनेजर (एचआर एंड आईआर केपीओ) देवी प्रसाद पंथाला, सीनियर मैनेजर एचआर एंड आईआर शेखर झा, मैनेजर एचआर एंड आईआर निशांत मिश्रा और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री त्रिदेव सिंह, उपाध्यक्ष अमन सिंह, दिनेश कुमार, सहायक सचिव रमेश चौधरी, सच्चिदानंद सिन्हा और कोषाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने हस्ताक्षर किए।

जमशेदपुर | ऑलइंडिया वीमेन कान्फ्रेंस (एआईडब्ल्यूसी) में गुरुवार को बोनस समझौता हुआ। समझौता के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 19 हजार रुपए और न्यूनतम 14.5 हजार रुपए बोनस मिलेगा। बोनस की राशि एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों के बैंक खाता में जमा करा दी जाएगी। समझौता पर प्रबंधन की ओर से श्रीमंती सेन, माधुरी, अलखनंदा बख्शी नूतन वर्मा ने और यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडे, बीके डिंडा, आरएस शुक्ला नेपाल मांझी ने हस्ताक्षर किए।