झाविमो प्रखंड अध्यक्ष पर हमला
झाविमो प्रखंड अध्यक्ष पर हमला
पोटका |कोवाली थानाअंतर्गत मझगांव में झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार मंडल पर रड से हमला किया गया। इससे उनको सिर पर गंभीर चोटें आई है। हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। इस संबंध में अनूप ने कहा कि गांव में एक पुराने सिचाई नाले का काम अरबिंद को दिया गया था। इसकी शिकायत अंचलाधिकारी पोटका से किया गया था। सीओ ने मामले की जांच एवं मापी के लिए गुरुवार को अमीन को भेजा। नापी के क्रम में गांव के सजल मंडल, पोहटू मंडल सहित कई लोगों के द्वारा पीछे से रड से सिर पर वार किया।इससे वे घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई थी।