- Hindi News
- व्यवसाय बंद होने कई होंगे बेरोजगार : डॉ. रश्मि
व्यवसाय बंद होने कई होंगे बेरोजगार : डॉ. रश्मि
जमशेदपुर |आदित्यपुर आवासीयकॉलोनी के विभिन्न स्थानों पर व्यवसाय हो रहा या क्लिनिक चल रहा है। अगर उसे बंद करा दिया जाएगा, तो सैकड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उक्त बातें डॉ रश्मि वर्मा ने कहीं।
वे गुरुवार को आदित्यपुर स्थित मेडिनोवा क्लिनिक में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने बताया कि आवास बोर्ड के द्वारा मेडिनोवा को बंद करने का नोटिस दिया गया है। यह कुछ स्थानीय लोगों की शिकायत पर किया गया है।