- Hindi News
- पहले दोस्ती कर कोल्ड ड्रिंक पिलाई, फिर लूटा
पहले दोस्ती कर कोल्ड ड्रिंक पिलाई, फिर लूटा
मुंबई-हावड़ागीतांजलि एक्सप्रेस में बदमाशों ने नशा खिलाकर नौ यात्रियों के साथ लूट-पाट की। सभी यात्री एस-7 कोच में सफर कर रहे थे। घटना गोंदिया स्टेशन के पास की है। घायल यात्रियों को सोमवार की सुबह टाटानगर रेल प्रशासन द्वारा बेहोशी की हालत में उतारा गया। यात्रियों को रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीडि़तों में सोनारी निवासी सोमक मुखर्जी भी शामिल हैं। वे मुंबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। अन्य यात्रियों को हावड़ा जाना था।
पहलेकी दोस्ती, फिर खाया हमारा खाना : यात्री
पीड़ितयात्रियों ने रेल पुलिस को बताया कि अपराधी चार की संख्या में थे। वे लोग मुंबई से ही उनके कोच में चढ़े थे। सफर शुरू होने के कुछ देर बाद वे अलग-अलग जगह जाकर बैठ गए और इधर-उधर की बातें करने लगे। इसी बीच उनकी दोस्ती हो गई। अपराधियों ने पीडि़तों के साथ उनका खाना भी खाया। बाद में उन्होंने कोल्ड ड्रिंक का ऑफर किया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं चल पाया।
ये हुए शिकार
तापसपाल, राहुल घोल (हुगली), बबन बेहरा (कोलकाता), सोमनाथ मुखर्जी, एच मिर्जा, मृत्युंजय मल्लिक (मेदनीपुर), सोमक मुखर्जी, बेनी माधव दत्ता (मुंबई), पीयूष सरकार (वर्द्धमान)
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से गीतांजलि एक्सप्रेस में चार युवक चढ़े थे। मेरी टिकट वेटिंग लिस्ट में थी। उन्होंने बैठने की जगह दी। फिर दोस्ती हो गई। उन्होंने रात को मुझे जबरन नींद से जगाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसके बाद कुछ याद नहीं। मेरे पास बैग में 27 हजार नकद, दो कान की बाली, चेन समेत जरूरी दस्तावेज थे, जिसे बदमाश साथ ले गए।^बेनी माधवदत्ता, भुक्तभोगी,यात्री
बदमाशमेरे पास रखे नकद 15 हजार रुपए और मोबाइल ले गए। देखने से लगा ही नहीं कि वे ऐसी घटना को अंजाम देंगे। दोस्ती में अपना नंबर भी दिया था। अब वह नंबर नहीं लग रहा है। मजदूरी के पैसे थे। दुर्गापूजा में घर घूमने रहा था।^ राहुलघोल, यात्री
अपराधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए नौ यात्रियों के जेवरात, नकद, मोबाइल अन्य कीमती सामान बदमाश अपने साथ ले गए। रेल पुलिस के अनुसार करीब तीन लाख की लूट हुई है।
गोंदिया स्टेशन के पास गीतांजलि एक्सप्रेस में नौ यात्री नशाखुरानी गिरोह के शिकार बने हैं। सबको एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गय