पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, ट्रेन में बरतें सावधानी

नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, ट्रेन में बरतें सावधानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | दशहरा,दीपावलीछठ पूजा के दौरान ट्रेन की यात्रा करते वक्त विशेष सावधानी बरतें। पूजा के समय भीड़ अधिक होती है आैर इसका फायदा नशाखुरानी गिरोह का उठाता है। ज्यादातर स्लीपर और सामान्य बोगियों में नशाखुरानी गिरोह के सदस्य यात्रियों को शिकार बनाते हैं। हालांकि रेल पुलिस जीआरपी का दावा है कि इस बार नशाखुरानी गिरोह से निपटने की पूरी तैयारी है।

सफरमें ध्यान देंं

{स्टेशनपर या ट्रेन में किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने का सामान नहीं लें। प्रसाद के नाम पर भी किसी से लड्डू-पेड़ा आदि नहीं लें।

{ नशाखुरानी गिरोह के सदस्य प्लेटफॉर्म से खाने-पीने का सामान लाकर देते हैं और लाने के क्रम में उसमें नशीला पदार्थ डाल देते हैं।

{ गिरोह के सदस्य नशे का स्प्रे या रूमाल या कोई कपड़ा झाड़ कर भी बेहोश करते हैं।

{ नशाखुरानी गिराेह के सदस्य पहले से सीट आरक्षित करा लेते हैं। जिन यात्रियों को सीट नहीं मिलती है, उनसे सहानुभूति जताते हुए अपनी सीट पर बैठा लेते हैं और बाद में मेल-जोल बढ़ाकर शिकार बनाते हैं।