- Hindi News
- सुरभि शाखा का डांडिया उत्सव 20 सितंबर को
सुरभि शाखा का डांडिया उत्सव 20 सितंबर को
जमशेदपुर | मारवाड़ीयुवा मंच स्टील सिटी, सुरभि शाखा की ओर से 20 सितंबर को साकची में डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शाखा की अध्यक्ष सुशीला संघी ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार पूरी तरह गुजराती स्टाइल में डांडिया का आयोजन होगा। इसके लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है। वहीं, महिलाओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी गई है।