जमशेदपुर. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंक खाता खोलने वाले लाभार्थी को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नि:शुल्क सिम देने की घोषणा की है। बीएसएनएल जमशेदपुर के वरीय महाप्रबंधक (दूरसंचार) बीएन सिंह ने बताया कि योजना के तहत खाता खोलने के बाद उपभोक्ता अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या नजदीकी रिटेलर से प्री-पेड सिम नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक पासबुक की प्रतिलिपि प्रमाण स्वरूप देनी होगी। यह ऑफर 8 सितंबर से 90 दिनों के लिए वैध होगा।