- Hindi News
- चैंबर में ट्रैफिक जागरूकता पर परिचर्चा आज
चैंबर में ट्रैफिक जागरूकता पर परिचर्चा आज
जमशेदपुर | सिंहभूमचैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और परिवर्तन संस्था की ओर से मंगलवार को सुबह 11.15 बजे चैंबर भवन में ट्रैफिक जागरूकता पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने दी। उन्होंने बताया कि परिचर्चा में जिले के एसएसपी एवी होमकर मुख्य अतिथि और सिटी एसपी कार्तिक एस विशिष्ट अतिथि होंगे।