दिन में अब भी उमस, रात में मिली राहत
जमशेदपुर | धूप-छांवके बीच सोमवार को भी दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं रात में चली हल्की हवा और बूंदाबांदी ने लोगों को थोड़ी राहत दी। इसके कारण दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम में बूंदाबांदी हुई और 1.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड किया गया। उधर, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 95 फीसदी न्यूनतम 65 फीसदी रही।
आगेक्या : मौसमविभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम में तेजी से परिवर्तन की संभावना है। इस दौरान घने बादल के छाए के साथ ही गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। इससे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा।