जेम्को में धराए फरार पिता-पुत्र, गए जेल
ट्रांसपोर्टरदलबीर सिंह वीरे हत्याकांड के फरार आरोपी लक्ष्मी नारायण मिश्रा और उसके बेटे सूरज मिश्रा को टेल्को पुलिस ने रविवार रात उनके जेम्को स्थित मकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों पिता - पुत्र को सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी 2013 से फरार थे। पुलिस ने आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए इनाम भी रखा था।
उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर 2013 को जमीन विवाद को लेकर दलबीर सिंह वीरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दलबीर के बड़े भाई जागीर सिंह ने प्रकाश मिश्रा और उसके परिजनों पर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में प्रकाश मिश्रा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा और अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज मामले के अनुसार, दलबीर सिंह वीरे जेम्को आजाद बस्ती बेलगड्ढ़ा से मोटरसइकिल से दूसरे घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसे अारोपियों ने गोली मार दी। गोली लगते दलबीर मोटरसाइकिल से गिर गया। बाद में आरोपियों ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था। परिजनों ने उसे टीएमएच ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। टेल्को पुलिस ने मामले में प्रकाश मिश्रा सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि लक्ष्मी नारायण और उसके बेटे सूरज को फरार घोषित करते हुए अन्य के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दायर किया था।
ट्रांसपोर्टर दलबीर सिंह हत्याकांड