पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजीएम अस्पताल: अस्थायी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

एमजीएम अस्पताल: अस्थायी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. एमजीएमअस्पताल के 55 अस्थायी (ठेका) सफाई कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे श्यामल रंजन सरकार ने कहा कि झारखंड बनने के 14 साल बाद भी स्थायी प्रवृति का कार्य कर रहे 55 ठेका सफाई कर्मी सरकार विभागीय उपेक्षा के शिकार हैं। कर्मचारियों की ओर से बार बार आग्रह के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हड़ताल में महाबीर मुर्मू, उज्जल मंडल, आयरा मुंडा, पप्पू उपाध्याय, सागर कानुनगो, नंदकिशोर मुंडा, रवि नामता, सुरेश्वर सागर, मनोज, गिरीश, उषा, मीना, चंपा, संतोषी, सुकमती, शांति आदि शामिल हैं। इधर, अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरवाई चौधरी भी शहर से बाहर हैं। ऐसे में मंगलवार से अस्पताल के कामकाज पर असर पडऩे की आशंका है।