दुष्कर्म के प्रयास में भाई-बहन को जेल
जमशेदपुर | टेल्कोपुलिस ने झगड़ू बागान निवासी रेखा देवी और संजय सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में बर्मामाइंस एस-टाइप में रहने वाली एक महिला के बयान पर टेल्को थाना में सोमवार को दुष्कर्म का प्रयास और छिनतई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी में महिला ने बताया कि रेखा देवी के बुलाने पर वह सोमवार की सुबह 8 बजे अपनी छोटी बहन के साथ झगड़ू बागान गई थी। रेखा देवी के घर पर उसके भाई संजय सिंह भी मौजूद थे। महिला के घर में घुसते ही संजय ने दरवाजा बंद कर दिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान रेखा देवी बहाना बनाकर घर से निकल गई। संजय ने महिला से दुष्कर्म का भी प्रयास किया। विरोध करने पर संजय ने महिला के साथ मारपीट की और महिला की सोने की चेन, कान की बाली और नकद 500 रुपए छीन लिया। इस बीच शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने पुुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसकी बहन की छुड़ाया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया।