पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पन्ना के अवैध कारोबार में दो से पूछताछ जारी

पन्ना के अवैध कारोबार में दो से पूछताछ जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| मुसाबनीथाना क्षेत्र के बादिया निवासी बलराम नायक को पुलिस ने पन्ना के अवैध कारोबार के आरोप में सोमवार को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कई पन्ना माफिया भूमिगत हो गए हैं। डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिसिया पूछताछ में बलराम नायक ने इस व्यवसाय से जुड़े क्षेत्र के दर्जनों युवकों कारोबारियों का नाम उजागर किया है। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। बलराम नायक की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने मुसाबनी के टेलर मास्टर बबलू को भी हिरासत में लिया है।