टाटा स्टील कर्मचारी की हत्या
कोयला चोरी को लेकर पहले भी हुई है फायरिंग
जुगसलाईमें मालगाड़ी से कोयला चोरी का अवैध धंधा फल-फूल रहा है। बदमाश लोड-अनलोड मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हैं। गिरोह के सदस्य तीन साल पहले भी यहां गोली चला चुके हैं। दो माह पहले भी गोली चालन की घटना हुई थी, लेकिन मामला सुर्खियों में नहीं आया था।
दोलोगों ने चलाई गोली
^जुगसलाईमकदम में टाटा स्टील के ए-केबिन के पास दो लोगों ने गोली चलाई, जिससे इंजन के शंटिंग स्टॉफ की मौत हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले को कोयला चोरी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। व्यक्तिगत कारणों से भी छानबीन की जा रही है।^अशोक गिरि,जुगसलाईथाना प्रभारी
सिटी एसपी समेत कई पहुंचे घटनास्थल
सूचनापाकर सिटी एसपी एस. कार्तिक, डीएसपी बीएन सिंह, जुगसलाई थाना प्रभारी अशोक गिरि, बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश रंजन, गोलमुरी थाना प्रभारी मो. नेहालुद्दीन, बर्मामाइंस थाना प्रभारी मोहन पांडे समेत कई अफसर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने लोको पायलट बिरंची महतो समेत कंपनी के सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ भी की। पुलिस इस मामले को मकदम के पास होने वाली कोयला चोरी की घटना से जोड़कर भी जांच कर रही है।
टीडब्ल्यूयूनेता भी अस्पताल पहुंचे
उधर,जानकारी मिलने पर टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा समेत कई पदाधिकारी सदस्य टीएमएच पहुंचे।
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर
जुगसलाईमकदम के पास कंपनी के रेलवे ब्रिज पर मालगाड़ी के शंटिंग स्टॉफ सत्यदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो की संख्या में थे। मृतक ओल्ड बारीडीह के कोसाई रोड में रहते थे। घटना सोमवार शाम करीब 7.45 बजे की है।
कैसेहुई घटना
सोमवारको शाम 7.45 बजे टाटा स्टील परिसर में कोयला लदी मालगाड़ी अनलोड होकर बाहर निकल रही थी। कंपनी के प्राइवेट साइडिंग स्थित ए-केबिन के पास हमलावरों ने गोली चलाई, जो इंजन के पास खड़े शंटिंग स्टॉफ सत्यदेव की बांह को छेदते हुए सीने में धंस गई। सत्यदेव को फौरन टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोली लगने की सूचना मिलने पर टीएमएच पहुंचे परिजन, टाटा वर्कर्स यूनियन के पीएन सिंह, बीके डिंडा समेत अन्य।