- Hindi News
- विजय संकल्प सम्मेलन में भिड़े यूथ ब्रिगेड विधायक समर्थक
विजय संकल्प सम्मेलन में भिड़े यूथ ब्रिगेड विधायक समर्थक
नरेंद्रमोदी यूथ ब्रिगेड की अोर से सोमवार को बर्मामाइंस बाजार में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में यूथ ब्रिगेड के सदस्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक रघुवर दास के समर्थक आपस में भिड़ गए।
सम्मेलन का आयोजन दूसरी पार्टियों से यूथ ब्रिगेड की सदस्यता लेने पहुंचे लगभग 150 लोगों के सम्मान के लिए किया गया था। कार्यक्रम में विधायक रघुवर दास और सांसद विद्युतवरण महतो अतिथि थे। बाद में सांसद विद्युतवरण महतो और जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
क्यों बढ़ा विवाद
सम्मेलनके लिए बने मंच पर लगा प्रमुख बैनर यूथ ब्रिगेड का था। उसी बैनर के साथ भाजपा का छोटा सा बैनर लगाया गया था। इसे देखकर रघुवर दास के समर्थक नाराज हो गए। उनका कहना था कि जब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को कार्यक्रम में शामिल किया गया है और यह भाजपा का कार्यक्रम है, तो पार्टी का बैनर भी प्रमुखता से लगाया जाना चाहिए। दूसरी ओर, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक सतीश सिंह ने यह कहकर उनकी बातों को नकार दिया कि कार्यक्रम यूथ ब्रिगेड का है। इसी वजह से यह बैनर लगाया गया है। इसे लेकर रघुवर दास के समर्थकों और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस होती रही। दोनों गुटों में बहस बढ़ते देख रघुवर दास सम्मेलन के उद्घाटन के तत्काल बाद चल दिए। इस कारण सांसद ने सम्मेलन में आए लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, ब्रिगेड के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद जायसवाल, जिला पार्षद गणेश सोलंकी, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह ने सदस्यता लेने वालों का माला पहनाकर स्वागत किया। ब्रिगेड में मुख्य रूप से राजकुमार सिंह, बंटी गुप्ता, राज शर्मा, अनुज सिंह, विवेक कुमार, कुणाल शर्मा, आशीष, रितेश, राहुल, सन्नी सहित 150 से अधिक लोग शामिल हुए। स्वागत भाषण रामप्रसाद जायसवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन चुन्ना सिंह ने दिया।
सदस्यता लेने वाले भिड़ गए थे : रामबाबू
रामबाबूतिवारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता और यूथ ब्रिगेड के बीच कोई झड़प नहीं हुई है। सदस्यता लेने आए लोगों के बीच ही झड़प हुई। बाद में भाजपा के लोगों ने उसे शांत कराया।
जिलाध्यक्ष का घटना से इनकार
जिलाध्यक्षनंदजी प्रसाद ने इस प्रकार की घटना से इनकार किया है। यह अफवाह मात्र है। जरूरी काम होने के कार