पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नस संबंधी रोगों में होम्योपैथी कारगर : डॉ मकी

नस संबंधी रोगों में होम्योपैथी कारगर : डॉ मकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नससंबंधी परेशानियों में होम्योपैथी इलाज कारगर इलाज है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह कहना है हाजीपुर के डॉ जी.मकी का। वे सोमवार को एसपी फाउंडेशन की ओर से सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑडिटोरियम में न्यूरोलॉजी एंड इट्स ट्रीटमेंट विषय पर आयोजित 31वें इंटरनेशनल मेडिकल कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इससे पूर्व डॉ एसपी चटर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्मारिका का विमोचन किया। स्वागत भाषण संस्था के निर्देशक डॉ टीके चटर्जी ने दिया। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जो विषय चुना गया है, वह काफी प्रासंगिक है, क्योंकि देशभर में नस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

संस्था के सलाहकार टाटा स्टील के वरीय अधिकारी गोविंद माधव शरण ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजन की बहुत जरूरत है। इस तरह के आयोजन से हमें नई जानकारी के साथ एक-दूसरे के अनुभव से भी लाभ मिलता है।

कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्र में पीजी अस्पताल (कोलकाता) की डॉ तनुश्री चटर्जी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से नस से संबंधित बीमारियों के कारण और उनके उपाय के बारे में बताया। नेपाल से आए डॉ गुलाब पंडित ने कान की नस से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया। मौके पर डॉ टीके चटर्जी समेत अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।

स्मारिका का विमोचन करते डॉ जी. मकी एसपी फाउंडेशन के पदाधिकारी।

कार्यक्रम

सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑडिटोरियम में न्यूरोलॉजी एंड इट्स ट्रीटमेंट पर इंटरनेशनल मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन