पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत सदस्यों संग सांसद ने की बैठक

पंचायत सदस्यों संग सांसद ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जमशेदपुरप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत मंडप में सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को 55 पंचायत समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्र की जन समस्याओं को रखा और उनसे पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाला शौचालय बनवाने की मांग की। साथ ही प्रखंड कार्यालय में समय से लाभुकों को पेंशन और आय प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दिए जाने तथा पंचायत समिति की बैठक में विद्युत विभाग के इंजीनियर शामिल नहीं होते हैं की शिकायत की। इस पर सांसद ने पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए मसले को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीओ प्रशांत भूषण, बीडीओ अनिता केरकेट्टा, सीआई शांति प्रसाद ठाकुर उपस्थित थे।