- Hindi News
- राज्य में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट : विद्युतवरण
राज्य में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट : विद्युतवरण
विकास के लिए दें सुझाव : लक्ष्मण
घाटशिलाविधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि समाज के संभ्रांत लोगों की निष्क्रियता से विकास रुकता है। अच्छे समाज, राज्य राष्ट्र के विकास के लिए लोेग अपने सुझाव दें, ताकि समाज राज्य का सर्वांगीण विकास हो।
समस्याके समाधान के लिए हो पहल : सहिस
जुगसलाईविधायक रामचंद्र सहिस ने कहा कि किसी समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक पहल होनी चाहिए। जमशेदपुर राज्य देश को आर्थिक मजबूती प्रदान कर सकता है। जो भी सुझाव आया है, उसे गंभीरता से लेंगे और विधानसभा में मामलों को उठाएंगे। पोटका विधायक मेनका सरदार ने कहा कि क्षेत्र में उद्योग लगेगा, तो विकास होगा।
फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण : सरयू
जमशेदपुरपश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि शहर की सड़कों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटेगा। पार्किंग की व्यवस्था होगी। राजनीतिक सहमति से उद्योग का विस्तार होगा। राज्य सरकार और टाटा स्टील मिलकर तय करे कि जमशेदपुर औद्योगिक शहर होगा या नगर निगम होगा।
विकासके लिए मिल कर करें काम : कुणाल
बहरागोड़ासे विधायक डॉ. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर विश्वास करें। राज्य देश के सर्वांगीण विकास के लिए चरित्र निर्माण को प्राथमिकता दें। आरोप और प्रत्यारोप में 14 वर्ष बीत गए। अब राज्य के विकास के लिए मिलजुलकर प्रयास करें।
चैंबर के उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि साकची, बिष्टुपुर और गोलमुरी बाजार के टीना शेड को पक्का किया जाए। साकची बाजार के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाए। मानगो में पार्किंग शौचालय की व्यवस्था हो कृषि बाजार को भंग किया जाए। भरत वसानी ने कहा कि उद्योग विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। आयडा का बहरागोड़ा तक विस्तार किया जाए। जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जाए। वाई-फाई के लिए बीएसएनएल सेवा ठीक की जाए। अशोक भालोटिया ने कहा कि टाटा मोटर्स सहित अन्य बड़ी कंपनियों पर बाहर से माल मंगाने भेजने पर रोक लगाई जाए, ताकि यहां के उद्योग को काम मिले। इसके अलावा चैंबर के सत्यनारायण अग्रवाल, मुरलीधर केडिया, बीएन दीक्षित ने भी समस्याओं को रखा।
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर
झारखंड में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनेगा। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई है। उन्होंने इसका प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। उक्त बातें सांसद विद्युतवरण महतो ने कहीं। वे शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित सांसद विधायक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि 1000 करोड़ की लागत से महुलिया -बहरागोड़ा तक आरसीसी सड़क बनाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा चांडिल-पटमदा वाया बंदवान-झाड़ग्राम रेल परियोजना एनआईटी जमशेदपुर को आईआईटी बनाने का भी प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। इसके अलावा भी अनेक योजनाओं का प्रस्ताव है, जिससे कोल्हान को लाभ मिलेगा। वहीं, शहर के उद्यमियों ने पूरे कोल्हान के विकास उद्योग विस्तार का प्रस्ताव रखा। जनप्रतिनिधियों ने इस पर काम करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता संचालन चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया और धन्यवाद ज्ञापन श्रवण कुमार काबरा ने किया।
इनमुद्दों पर हुई चर्चा
एयरपोर्टनिर्माण, ईस्टर्न कॉरिडोर, उद्योग विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण, शिक्षा , चिकित्सा, सड़क, बिजली, प्रदूषण, आधारभूत संचरना, जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज, साकची बाजार में फुटपाथ, टीना शेड, कृषि बाजार हाट, ट्रैफिक, भ्रष्टाचार, सेज, छोटी इकाइयों की समस्या, आय बिक्री कर, वैट और मेडिकल प्रबंधन संस्थान की समस्या।
समारोह में रामचंद्र सहिस, कुणाल षाड़ंगी, िवद्युतवरण महतो, सुरेश सोंथालिया, सरयू राय, लक्ष्मण टुडू मेनका सरदार।