- Hindi News
- मानगो थाना से 200 मी. दूर दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
मानगो थाना से 200 मी. दूर दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
जमशेदपुर | मानगोथाना से महज 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार रात वसीम राजा की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने दुकान में लो दो ताला तोड़ दिए, लेकिन शटर का सेंटर लॉक नहीं खोल सके। शनिवार की सुबह दुकानदार मानगो रोड नंबर 1 निवासी वसीम राजा दुकान खोलने पहुंचे, तो ताला टूटा पाया। शटर भी क्षतिग्रस्त थी। सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस ने जांच की।