पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास पर ~30.80 करोड़ होंगे खर्च

विकास पर ~30.80 करोड़ होंगे खर्च

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में ये थे उपस्थित

नगर निकाय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था होगी आउटसोर्स

जमशेदपुर | शहरके तीनों नगर निकाय में सफाई व्यवस्था एक अप्रैल 2015 से आउटसोर्स कर निजी हाथों को सौंप दी जाएगी। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीसी ने तीनों नगर निकाय के विशेष पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। डीसी ने बैठक में नगर निकाय क्षेत्र में होने वाली विकास योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित करने का आदेश एडीसी सुनील कुमार सीओ मनोज कुमार को दिया। जमशेदपुर अक्षेस के इलाके में वधशाला बनाने तथा मानगो में नाइट शेल्टर बनाने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का ट्रांसफर स्टेशन तथा सीवरेज प्लान के लिए जमीन की तलाश करने का आदेश दिया। डीसी ने बैठक में तीनों नगर निकाय में चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की।

विवाहभवनों को मिलेगा नोटिस

शहरमें विवाह भवन का संचालन करने वालों ने नगर निकाय कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया है। पंजीकरण नहीं होने से सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। डीसी ने एेसे संचालकों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया साथ ही नगर निकाय क्षेत्र में जिन मोबाइल कंपनियों के टावर लगे हैं, उनसे राशि की वसूली करने के लिए नोटिस जारी करने को कहा। चाकुलिया नगर पंचायत ने मोबाइल कंपनियों से करीब एक लाख का राजस्व वसूला है।

3.08

नाली

5.12

सड़क

2.70

नागरिक सुविधाएं

1.54

नाली

1.09

सड़क

1.02

नागरिक सुविधाएं

5.00

नागरिक सुविधाएं

3.75

नाली

7.50

सड़क

सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक सरयू राय, रामचंद्र सहिस, कुणाल षाड़ंगी, डीडीसी डॉ लालमोहन महतो, एडीसी सुनील कुमार, धालभूम एसडीओ प्रेमरंजन, घाटशिला एसडीओ गिरजा शंकर, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, मानगो अक्षेस जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव, चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन आदि।

{ नागरिक सुविधा मद में 1.02 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस मद में 35 लाख रुपए नपा के पास पूर्व से उपलब्ध है।

{ जुगसलाई सरकारी अस्पताल में पार्क का निर्माण चेयर लगाया जाएगा।

{ 100 बीपीएल परिवारों के बीच रिक्शा ठेला का वितरण और 40 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण।

{ एक मिनी डंपर प्लेसर 30 मिनी डस्टबिन की खरीदारी।

{गौरीशंकर रोड में मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण।

{ 1.09 करोड़ की लागत से 15 स्थानों पर सड़क का निर्माण।

{ 1.54 करोड़ की लागत से 15 स्थानों पर नाली का निर्माण।

{ नागरिक सुविधा मद के तहत 2.70 करोड़ रुपए की योजनाओं का चयन।

{ नागरिक सुविधा मद की करीब 40 योजनाओं का चयन किया है, जिन पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस मद में 90 लाख रुपए जमशेदपुर अक्षेस के पास उपलब्ध हैं।

{ मानगो जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट के समीप बने वन विभाग के पार्क का सौंदर्यीकरण।

{ पायल टॉकिज के सामने वन विभाग की जमीन पर पार्क का निर्माण।

{ मानगो चौक से डिमना चौक तक सड़क के बीच बने डिवाइडर क्षेत्र में जॉगिंग ट्रैक कुर्सी का निर्माण। इस संबंध में मानगो अक्षेस ने जुस्को से एनओसी की मांग की है।

{ डिमना चौक के समीप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।

{ 150 बीपीएल परिवारों के बीच रिक्शा ठेला और 60 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण।

{ बर्मामाइंस में कुष्ठाश्रम के समीप, सोनारी में बैकुंठ मंदिर ग्वाला बस्ती के समीप, रामदास भट्‌टा रोड नंबर तीन रामजनम नगर फुटबॉल मैदान में सामुदायिक भवन का निर्माण।

{ कदमा के विजया हेरिटेज पार्क रामनगर चौक पर हाई मास्ट लाइट।

{ प्रेमनगर , बेलडीह ग्राम बस्ती सोनारी निर्मल नगर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण।

{ दो स्थानों पर नाइट शेल्टर।

{50 मिनी डस्टबिन दो मिनी डंपर प्लेसर की खरीदारी।

{50 लाख की लागत से बागानशाही कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण।

{मानगो के मुख्य पथ सहायक पथ पर साइनिंग बोर्ड लगाया जाएगा।

{मानगो प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र के प्रथम तल पर प्रसव केंद्र का निर्माण।

{शंकोसाई तालाब में छठ घाट का निर्माण। बिग बाजार के पीछे तालाब का सौंदर्यीकरण, चेपा पुल तीन मुहानी का सौंदर्यीकरण।

{ क्षतिग्रस्तनाली पथ की मरम्मत की जाएगी।

{ 50 बीपीएल परिवारों के बीच ई-रिक्शा का वितरण।

{60 बीपीएल लाभुकों के बीच ठेला हाथ रिक्शा का वितरण।

{75 बीपीएल परिवार की महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण।

{स्वर्णजयंती शहरी रोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 18 युवाओं के बीच वीडियो कैमरा का वितरण।

{मनीफीट में छठ घाट का सौंदर्यीकरण।

{बर्मामाइंस, लक्ष्मीनगर प्रेमनगर में हाई मास्ट लाइट।

{ 5.12 करोड़ रुपए की लागत से 50 स्थानों पर सड़क का निर्माण। इस मद में अक्षेस के पास 1.16 करोड़ रुपए हैं।

{ 3.08 करोड़ रुपए की लागत से 44 स्थानों पर नाली का निर्माण।

{ 7.50 करोड़ की लागत से 87 स्थानों पर सड़क का निर्माण। इस मद में जमशेदपुर अक्षेस के पास पूर्व से 2.10 करोड़ रुपए हैं।

{ 3.75 करोड़ की लागत से 57 स्थानों पर नाली का निर्माण। इस मद में पूर्व से 44 लाख रुपए अक्षेस के कोष में हैं।

जमशेदपुर | जिलास्तरीय समिति ने शहर के तीनों नगर निकाय क्षेत्र में विकास के लिए 30.80 करोड़ की योजनाओं का चयन किया है। कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नगर निकाय के पास राशि पहले से उपलब्ध है, जबकि अन्य योजनाओं के लिए नगर विकास विभाग की ओर से राशि आवंटन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर निकाय में चयनित योजनाओं का प्राक्कलन बनाकर तैयार रहेगा। नगर विकास विभाग की ओर से राशि का आवंटन होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने की। इसमें तीनों नगर निकाय के अलावा चाकुलिया नगर पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक मेंं शामिल डीसी अन्य पदाधिकारी।