पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर डीईएन ने किया टाटानगर सेक्शन का दौरा, की बैठक

सीनियर डीईएन ने किया टाटानगर सेक्शन का दौरा, की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | चक्रधरपुररेलमंडल के नए सीनियर डीईएन (ईस्ट) हितेंद्र कुमार ने शनिवार को टाटानगर सेक्शन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जुगसलाई पिगमेंट गेट स्थित निर्माणाधीन अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रैक वर्क की जानकारी ली। शाम चार बजे उन्होंने टाटानगर सहायक अभियंता (वन) एसके दास के कार्यालय में दोनों इंजीनियरिंग विभाग के पदाधिकारियों सुपरवाइजर के साथ बैठक की। बैठक में टाटानगर में चल रहे सभी कंस्ट्रक्शन वर्क को निर्धारित तिथि तक पूरा करने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। मालूम हो कि सोमवार को मंडल मुख्यालय में योगदान के बाद शुक्रवार को हितेंद्र कुमार ने ड्यूटी ज्वाइन की।