पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
जमशेदपुर| परसुडीहस्थित हलुदबनी में शनिवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 34 पंचायत के लोगों के साथ आजसू विधायक रामचन्द्र सहिस ने बैठक की। बैठक में सभी पंचायतों में आजसू ने दो-दो पंचायत प्रभारी नियुक्त किए। बैठक में दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर संजय मालाकर, सागेन हांसदा, मनोज गुप्ता, सचिन प्रसाद, प्राण कृष्ण महतो आदि मौजूद थे।