पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महामंत्री पद के लिए लड़ेंगे आर रवि प्रसाद

महामंत्री पद के लिए लड़ेंगे आर रवि प्रसाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटावर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद महामंत्री पद पर चुनाव लड़ेंगे। इस आशय की घोषणा शनिवार को आर एंड डी के कमेटी मेंबर शैलेन्द्र राय ने ईसीसी फ्लैट दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित सभा में की। हालांकि उनकी घोषणा का कुछ लोगों ने स्वागत, तो कुछ लोगों ने विरोध किया। सर्विस पुल के कमेटी मेंबर बीबी सिंह ने कहा कि अध्यक्ष का को-ऑप्शन होगा, उसके बाद अन्य पदों पर विचार किया जाएगा।

इस बाबत आर रवि प्रसाद से पूछने पर उन्होंने कहा कि उक्त घोषणा शैलेन्द्र राय की व्यक्तिगत राय है। इस मामले पर बाद में विचार किया जाएगा। अभी महामंत्री पद पर लड़ना उनके लिए तय नहीं है। सभा को पीएन सिंह, संजीव कुमार चौधरी, शाहनवाज आलम, सुबोध श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिंह, भगवान सिंह, बीबी सिंह, विनय पांडेय, सुनील कुमार, मुमताज अहमद, अरुण कुमार सिंह, सरफराज आलम, आमोद दूबे आदि ने भी अपने विचार रखे।