यूनियन प्रबंधन में हुई वार्ता
जमशेदपुर| टाटास्टील के सीआरएम के 56 कर्मचारियों का सालाना इंक्रीमेंट रोकने के मामले पर शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। चीफ (एचअाएम) बीबी दास के कार्यालय में हुई बातचीत में यूनियन ने कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट नहीं मिलने का मामला उठाया। दास ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी सर्विस से जानकारी मांगी है कि ऐसा कैसे और क्यों हुआ। दास के समक्ष 16 कर्मचारियों को चार साल का इंक्रीमेंट नहीं देने का मामला भी उठा। इस पर भी उन्होंने विभाग से जानकारी मांगी है। वार्ता में सरोज कुमार पांडेय को छोड़कर सभी कमेटी मेंबर शामिल थे। कमेटी मेंबरों का नेतृत्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी कर रहे थे।