पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएन गुट में अध्यक्ष पद के पांच दावेदार

पीएन गुट में अध्यक्ष पद के पांच दावेदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष पद के लिए पीएन सिंह गुट में पांच दावेदार हैं। पूछने पर सभी एक ही बात कहते हैं कि पीएन सिंह उनके गुट से अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। लेकिन कर्मचारियों के बीच पांचों दावेदार खुद को अध्यक्ष पेश कर रहे हैं। अपने गुट की सभाओं या बैठकों में पीएन एकमात्र अध्यक्ष पद के दावेदार बताए जाते हैं, लेकिन अलग-अलग चलाए जा रहे प्रचार अभियान में चार लोग खुद को अध्यक्ष पद का दावेदार पेश कर रहे हैं। इक्वीपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज के कमेटी मेंबर आरके सिंह और अरुण कुमार पीएन सिंह गुट के प्रचार अभियान में भी शामिल होते हैं, लेकिन ये लोग अलग से भी प्रचार अभियान चला रहे हैं।

आरकेगुट अरुण को बता रहे अध्यक्ष : आरकेसिंह एंड टीम अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष पद का दावेदार बनाकर कर्मचारियों के सामने पेश कर रहा है। एलडी-2 से कमेटी मेंबर और वर्तमान कमेटी में कोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद को भी अध्यक्ष पद के दावेदार के तौर पर पेश किया जा रहा है। आर रवि प्रसाद तब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, जब पीएन सिंह का को-ऑप्शन नहीं होता है।

संजीवऔर सुबोध भी दावेदार : इसीतरह डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश कर रहे हैं। इन दोनों के विभाग में इसी आधार पर प्रचार अभियान चल रहा है कि ये लोग अध्यक्ष पद के लिए खड़े होंगे। इस तरह से पीएन सिंह गुट में पीएन सिंह को छोड़ दें, तो चार लोग अध्यक्ष पद के लिए उतरने को तैयार हैं। कई लोगों द्वारा अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश करने से कमेटी मेंबरों का एक तबका नाराज हो गया है। वे चुनाव में खुद को किंगमेकर बनाने वाले नेताओं को सबक सिखाने की तैयारी में हैं।